{"_id":"6af5f74876cf542b5d07a9db","slug":"decoration-worker-dies-after-falling-from-third-floor-etawah-news-c-216-1-etw1015-152974-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीसरी मंजिल से गिरकर डेकोरेशन कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीसरी मंजिल से गिरकर डेकोरेशन कारीगर की मौत
Thu, 12 Nov 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03:: अंकुल। फाइल फोटो
इटावा। कटरा शमशेर खां के दरी मोहल्ले में बुधवार सुबह तीसरी मंजिल पर सजावट का काम करते समय पैर फिसलने से डेकोरेशन कारीगर नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले गए, जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसा कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया शिवनारायण निवासी अंकुल (24) बुधवार सुबह कटरा शमशेर खां के दरी मोहल्ले में डेकोरेशन का काम करने गया था। उसके साथ उसका भांजा अंशु भी काम कर रहा था। दोनों सजावट के काम में लगे थे। इसी दौरान अंकुल तीसरी मंजिल पर सजावट कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गली में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथी और आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन शाम को उसने दम तोड़ दिया। भांजे अंशु ने बताया कि वह भी मामा के साथ काम करने गया था। उसके सामने अंकुल गिरा था।
विज्ञापन
अंकुल दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अरुण बीमार रहता है, जबकि पिता दिलासा राम दिव्यांग हैं। परिवार में मां फूलमती देवी और एक छोटी बहन भी है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।(संवाद)