फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death ran as current

मौत बनकर दौड़ा करंट

Tue, 11 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 11 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Death ran as current

घरों में करंट उतरा तीन महिलाएं झुलसीं

विज्ञापन

भरथना में लखनपुरा मौजा के ग्राम रावरेहार में हाईटेंशन का तार टूटकर एचटी लाइन पर गिरने से पूरे गांव के घरों में करंट दौड़ गया। बिजली के उपकरण फुंकने और बल्ब फूटने से लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना में करंट से चार महिलाएं झुलस गईं।

ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह यादव उर्फ छुन्ना ने बताया कि रावरेहार में बिजली सप्लाई के लिए जा रही हाईटेंशन लाइन का तार देर शाम एचटी लाइन पर टूटकर आ गिरा। इससे घरों में सप्लाई के लिए जा रही विद्युत तारों में 11,000 वोल्ट का करंट प्रवाहित हो गया।  ग्रामीणों के अनुसार घरों में लगे विद्युत उपकरण पंखे, कूलर, टीवी आदि फुंक गए।
विज्ञापन


बल्ब आदि फूट गए। विद्युत सप्लाई बंद करने के दौरान ग्राम निवासी ईसा देवी पत्नी महावीर सिंह करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। वही रूबी पत्नी उपदेश कुमार, श्रंगारवती पत्नी अहिवरन सिंह करंट लगने से झुलस गईं। तीनों को ग्राम प्रधान ने सैफई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के मनोज कुमार ने बताया कि जब 11000 की एचटी लाइन गिरी तो तारों में तेज चिंगारी निकली और घरों में लगे बल्ब ट्यूब लाइट आदि फूट गये। तार टूटकर गांव की गलियों में गिर पड़े। डर के मारे ज्यादातर गांव वाले डर के मारे अपने-अपने घरों में चारपाई व तख्त पर चढ़ गए थे। 

बिजली का काम करते करंट से मौत
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरपुरा में घर में बिजली का काम करते समयकरंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त गांव निवासी रत्नेश कुमार पुत्र दयानेद यादव अपने घर में काम कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। हालत गंभीर होने पर उसे मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया है। उधर चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव मानपुरा में टूटे पडे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक भैंस की मौत को गई।

गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपनी भैंस चराने के लिए खेतों पर गए थे। तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर भैंस पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि तार काफी जर्जर हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की।


गुड़गांव में करंट से इटावा के दो भाइयों की मौत
गुड़गांव।
जिले के सैनीखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे का कारण कूलर में करंट बताया गया है। सेक्टर-40 पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

  मूल रूप से यूपी के इटावा का रहने वाला सुनील (27) डीएलएफ एरिया स्थित एक होटल में शेफ था। वह पत्नी के साथ सैनीखेड़ा गांव में घर किराये पर लेकर रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उसका छोटा भाई संजय उससे मिलने के लिए आया था। सुनील की पत्नी के जॉब पर जाने के बाद दोनों भाई घर पर अकेले थे। शाम करीब चार बजे पत्नी ड्यूटी से घर पहुंची तो देखा कि दोनों भाई जमीन पर मृत पड़े हैं। हादसे की सूचना के बाद पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।

पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि बारिश के मौसम के चलते कूलर में करंट आ गया था। कूलर के अलावा स्टैंड में भी करंट आने से संजय चपेट में आ गया।


पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि संजय को बचाने के चक्कर में सुनील भी करंट की चपेट में आ गया। एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार के मुताबिक फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed