फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of two infected, 103 recovered, 527 active

दो संक्रमितों की मौत,103 हुए ठीक,527 सक्रिय

Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Death of two infected, 103 recovered, 527 active
इटावा। कोरोना संक्रमण फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। रविवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत 13 नए संक्रमित मिले हैं। 103 लोग बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 13626 सामने आ चुके हैं। इनमें 12827 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

272 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 527 हैं।
नए संक्रमितों में चार शहर व नौ ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें 11 लोगों ने 22 मई को जांच कराई थी। तीन और पांच मई को जांच कराने वाले एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट अब संक्रमित होने की आई है। मामलूम हो कि चार अप्रैल को जिले में 13 संक्रमित मिले थे। इसके बाद 22 मई को फिर 13 संक्रमित मिले हैं। बीच में संक्रमितों की संख्या ज्यादा रही है। 18 मई को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई थी। इसके बाद लगातार पांच दिन से रोजाना मौत की सूचना मिल रही है। इन पांच दिनों में 11 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर, जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4606 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें 3005 एंटीजन एवं 1601 की आरटीपीसीआर जांच हुई। जिले में अब तक 5 लाख 81 हजार 031 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed