फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of a young woman in a village under suspicious circumstances

एक गांव में युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death of a young woman in a village under suspicious circumstances
इटावा। गदालोट गांव में रविवार दोपहर घर से लापता हुए युवक को शव जंगल में कुएं में पड़ा मिला और सोमवार को उसके पड़ोस में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव में दोनों में प्रेम प्रसंग की चर्चा है। शादीशुदा युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गदालोट गांव निवासी गौरव सिंह जाटव (22) पुत्र अहिवरन सिंह रविवार दोपहर करीब एक बजे लापता हो गया था। परिजनों को रात नौ बजे जंगल के एक कुएं के बाहर उसकी चप्पल और अंगोछा पड़े मिले। कुएं में उसका शव पड़ा था। परिजनों की सूचना पर भरथना थाना पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर मोर्चरी भिजवा दिया था। पारिवारिक भाई पप्पन ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे के गौरव की पड़ोसी साधना (20) पुत्री स्वर्गीय महेश का शव घर के कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक की 15 मई को शादी हुई थी। गांव में चर्चा है कि युवक और युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

एक महीने पहले हुई थी गौरव की शादी
इटावा। गदालोट गांव के गौरव सिंह जाटव (22) पुत्र अहिवरन सिंह की शादी 15 मई को कानपुर देहात के परौख गांव निवासी रमेश चंद्र की बेटी रचना से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। मां को ले जाने के लिए रविवार सुबह ही दिल्ली से गांव आया था। पारिवारिक भाई पप्पन ने बताया कि दोपहर में गौरव के मोबाइल पर किसी को फोन आया। इसके बाद वह घर से निकला था। पप्पन ने आरोप लगाया कि हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। गौरव के पिता केरल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मां कुशमी तीन बेटियों रूबी, भावना, अंजली के साथ गांव में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
युवती की भी शादी तय हो गई थी
गौरव के पड़ोस में रहने वाली साधना के पिता महेश नाथ ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा के रहने वाले थे। महेश की मौत के बाद उनकी पत्नी राधा देवी तीनों पुत्रियों को लेकर मायके गदालोट आ गई थी। बड़ी बेटियों अनीता और सुमन की शादी हो चुकी है। साधना की भी दिल्ली में रिश्ता तय हो गया था। पांच फरवरी को शादी की तारीख निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed