फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of a child from drowning in the river Yamuna, another missing

यमुना नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, दूसरा लापता

Wed, 20 May 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 20 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Death of a child from drowning in the river Yamuna, another missing

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंज के रहने वाले चार बच्चे बुधवार को यमुना नदी में नहाने के लिए गए। इनमें डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा समाचार लिखे जाने तक लापता था।

विज्ञापन


पता चला कि उनके साथी दोनों बच्चे काफी देर तक घटना को छिपाए रहे। जब परिजनों ने कड़ाई से पूछताछ की, तब हादसे का पता चला। सूचना मिलने पर एएसपी सर्वानंद सिंह, एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में जाल डाला। एक बच्चे का ही शव मिल सका था। दूसरे की खोजबीन जारी थी।
विज्ञापन


मोहल्ला कुंज निवासी आदिल हुसैन के दो बच्चे मुशीर (8) व मुशीब (10) इसी मोहल्ले के अपने हमउम्र महराज उर्फ बौना (9) पुत्र दिलशाद एवं तौहीद (11) पुत्र महताब के साथ बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यमुना नदी में नहाने गए। चारों सुनवारा गांव की ओर से यमुना नदी पर पहुंचे। यहां नदी में करीब 30-35 फुट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची-नीची खाइयां भी हैं। इसी के चलते मुशीर और मेराज नदी में  डूब गए। हादसे से डर गए दोनों बच्चे घर वापस आए लेकिन किसी को कुछ बताने से बचते रहे। मुशीर के पिता आदिल ने जब मुशीब से छोटे भाई मुशीर के बारे में पूछा तो वह पहले तो टालता रहा लेकिन जब उन्होंने कड़ाई से पूछा तो हादसे के बारे में जानकारी दी।

इस पर आनन-फानन में परिजन एवं मोहल्ले तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई। एएसपी सर्वानंद यादव, एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाली प्रभारी बलवीर सिंह गौर आदि पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।


अधिकारियों ने गोताखोराें के माध्यम से डूबे बच्चों को तलाश कराया। नदी में जाल डलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद मुशीर का शव बरामद हो सका जबकि महराज के शव की खोजबीन जारी थी। सीओ सिटी ने बताया कि जहां बच्चे नहाने गए थे। वहां पानी काफी गहरा है। एक बच्चे का शव ही मिला है। दूसरे की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed