फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death due to negligence, murder case filed

हत्या मामले को पुलिस ने लापरवाही से मौत में बदला

Wed, 01 Jul 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Death due to negligence, murder case filed
फोटो संख्या 29 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWHA
फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने पैसे को लेकर हुई युवक की हत्या के दर्ज मुकदमे को लापरवाही से मौत में बदला दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की गई। आरोपी गिरफ्तार हुए। तथ्यों के आधार पर धाराओं को तरमीम किया गया है। युवक की हत्या नहीं, बल्कि शराब के नशे में नहर में डूबने से हुई थी।
27 जून को क्षेत्र की महिला विमलेश ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि पांच मई की रात करीब 11 बजे उसके पुत्र सनी से रवि व उसके साथियों ने पैसे मांगे थे। बेटे ने पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने अपराध संख्या 344/2020 में धारा 302 के तहत रवि व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसे पुलिस ने धारा 304ए यानी लापरवाही से मौत होने में तरमीम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाने के साथ मामले की जांच की जा रही थी।
विवेचना में यह तथ्य उभर कर आया था कि मृतक सनी ने अपने साथियों के साथ घटना के दिन ज्यादा शराब पी ली थी। तभी उसकी दतावली नहर में डूब जाने से उसकी मौत हो गई।

एक जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के शकुंतलानगर नई मंडी निवासी आरोपी रवि यादव पुत्र नरेंद्र सिंह यादव, नई मंडी शिवानगर मोहल्ला के दीपू यादव उर्फ अभिषेक यादव पुत्र देवराज और रोहित यादव पुत्र रमेश चंद्र को फर्रुखाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में इन आरोपियों ने भी सनी की लापरवाही से मौत हो जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed