{"_id":"647a2c5daa78cd469e0e4ef8","slug":"death-by-falling-from-the-roof-of-the-confectioner-etawha-news-c-12-1-266516-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हलवाई की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हलवाई की छत से गिरकर मौत
Fri, 02 Jun 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
हलवाई की पत्नी ने एक महिला और मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पुराना भरथना में सैनिक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा हलवाई छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान मालिक घायल हलवाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हलवाई की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते एक महिला व मकान मालिक पर पति को छत से फेंककर मारने का आरोप लगाया है।
जिला अस्पताल पहुंचे भरथना कोतवाली क्षेत्र के नगला डरू निवासी बलवीर ने बताया कि उनका छोटा भाई उदयवीर (45) हलवाई का काम करता है। कार्यक्रमों में पूड़ी वेलने का काम करने वाली एक महिला के चंगुल में फस गया। वह दो साल से किराए के मकान में उसी महिला के साथ रहा है। उदयवीर की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे उसके पति का फोन आया था। पति ने फोन पर बताया कि जिस महिला के साथ रह रहा वह और मकान मालिक उसकी हत्या कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे जानकारी मिली कि उसके पति की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे जहां पता चला मृतक के शव को जिला अस्पताल रखवा दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक की पत्नी मंजू देवी व उसके दो बच्चे ओमप्रकाश और बेटी मधू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पर छत से गिरकर मौत हुई है। थाना प्रभारी को आदेश दिया है कि जो भी आरोप हैं उसकी सही से जांच की जाए।