{"_id":"60c4e7978ebc3e59b4438e0e","slug":"dead-body-railway-track-etawah-news-thrown-killing-vegitable-vendor-etawah-news-knp633785145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सब्जी विक्रेता कृष्ण कुमार उर्फ जुगाडू (25) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया।
ताकि मामला हत्या का नहीं हादसे या खुदकुशी का प्रतीत हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृष्ण कुमार की मौत हेड इंजरी से होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी मिले हैं।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी कृष्ण कुमार सब्जी बेंचता था। उसकी पत्नी सोनम कुमारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे पति कृष्ण कुमार घर पर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान किसी का फोन आया, तो पति अभी लौटकर आने की बात कहकर घर से निकल गए। उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताता रहा।
शनिवार की सुबह इटावा-आगरा मार्ग पर बढ़पुरा के बाहुरी गांव के पास रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पति का शव मिलने की खबर आई। इसके बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
पत्नी ने ही शव की पहचान पति कृष्ण कुमार के रूप में की। कृष्ण कुमार की तीन साल की बच्ची है और पत्नी गर्भवती है। इधर, घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सिटी व थाना प्रभारी बढ़पुरा मौके पर पहुंचे और तहकीकात की।
एसपी सिटी ने बताया कि कृष्ण कुमार सिर व शरीर पर चोटों के कई निशान और घाव मिले है। पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रारंभिक जांच में कृष्ण कुमार के भाई का गांव के कुछ लोगों ने विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।