{"_id":"65b17ad91dc9f9f6fc051c14","slug":"dead-body-of-youth-found-near-railway-line-etawha-news-c-216-1-etw1001-8007-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन
इकदिल। रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक मंगलवार शाम से लापता है। उसकी जेब से सल्फास की पुड़िया मिली है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
लवेदी थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द कला गांव निवासी अंकित सिंह (24) पुत्र राजू सिंह चौहान का शव बुधवार सुबह करीब 10 बजे नहर किनारे लोहिया पुल रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। युवक की तलाशी लेने पर जेब से सल्फास की पुड़िया निकली और पर्स में आधार से युवक की शिनाख्त हुई। मृतक के चचेरे भाई दीपक चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम को अंकित घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। अंकित दो भाई और एक बहन थे। वह सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।
अंकित का बड़ा भाई आलोक चौहान इंदौर में नौकरी कर रहा है। अंकित और उसकी बहन मां के साथ रहते थे। घटना के बाद मां अनीता देवी को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की जेब से सल्फास की पुड़िया मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
देवी जागरण के कार्ड लेने निकला था अंकित
अंकित के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि लखना कस्बा में दूसरे घर पर शंकर भगवान का मंदिर बन रहा है। 15 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 16 फरवरी को देवी जागरण होना था। जागरण के कार्ड उठाने के लिए अंकित बाइक से लखना गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर फोन लगाया तो बंद मिला। इसके बाद लखना वाले घर पर जाकर देखा तो उसकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसको कई जगह तलाशा लेकिन पता नहीं चला। सुबह पुलिस ने फोन पर घटना की जानकारी दी।
बिना बाइक कैसे पहुंचा घर से 13 किमी दूर
परिजन सवाल उठा रहे हैं कि बिना बाइक के घर से 13 दूर अंकित रेलवे लाइन के पास कैसे पहुंचा। चचेरे भाई दीपक ने बताया अंकित के दोनों मोबाइल लखना वाले घर में बंद मिले हैं। पुलिस जांच के लिए मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।