{"_id":"6249e66d84c29c65fc26c6d7","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-neem-tree-etawah-news-knp689160349","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
हरदासपुर गांव में घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस टीम
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरदासपुरा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर सीओ सिटी, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गए। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने की बात ही है। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरदासपुरा गांव निवासी 21 वर्षीय सत्यपाल राजपूत पुत्र विजय सिंह राजपूत मजदूरी कर अपना घर चलाता था। रविवार सुबह छह बजे गांव के कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे, इस दौरान लोगों ने सत्यपाल का शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका देखा। शव पेड़ पर लटके होने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े।
ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता कई महीने से बीमार हैं। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा है। बेटे की मौत की सूचना पर आए पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र सत्यपाल का शनिवार की शाम पानी भरने को लेकर गांव के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसी पर बात पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। उन्हीं लोगों ने पुत्र की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है। इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि एक युवक का शव हरदासपुरा गांव में पेड़ से लटका मिला था। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी। परिजनों की ओर से गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।