फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of woman found hanging

Etawah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging
इटावा। मलीला रोड स्थित शिवाजीपुरम में शुक्रवार शाम को एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने शव को लटका देख पुलिस को सूचना दी। मायके वालों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवाजीपुरम निवासी बेसिक शिक्षा में शिक्षक के पद पर तैनात राकेश चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी श्वेता चतुर्वेदी अपनी 14 साल की बेटी व दस साल की रिया के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम उसका शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राकेश की छोटी बेटी रिया ने इसकी जानकारी अपने नाना को दी।
विज्ञापन

नाना सुभाष चंद्र शुक्ला निवासी बासौनी थाना वाह आगरा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री श्वेता की शादी वर्ष 2007 में राकेश के साथ की थी। बाद में उसने अपनी छोटी बेटी की शादी की तो उन्होंने उसे कार दी थी। छोटी बेटी की शादी के बाद राकेश व उसके परिवार के लोग कार की मांग करने लगे। कार न मिलने पर उन्होंने श्वेता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने श्वेता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मायके वालों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed