फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of middle-aged drowned in canal found

नहर में डूबे अधेड़ का शव मिला

Sat, 22 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged drowned in canal found
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के नहर पुल लखना के पास पांच दिन पहले डूबे अधेड़ का शव पुल से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा लखना के मुहाल कुम्हरान निवासी हलबाई राजकुमार सोनी (50) पुत्र रामशंकर 17 फरवरी की दोपहर शराब के नशे में पुराना नहर पुल के पास पटरी पर किनारे लेटा हुआ था। तभी करवट बदलते ही वह नहर में डूब गया। जब लोगों को जानकारी हुई तो उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पांचवें दिन नहर में पानी कम होने पर शव नहर में पड़ा मिला। सूचना पर लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed