{"_id":"5eb97a1a8ebc3e902626fa1b","slug":"dead-body-of-a-missing-youth-found-in-the-canal-for-three-days-etawha-news-knp559623247","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
विज्ञापन
फोटो संख्या 01: मृतक ओमपाल की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
तीन दिन से लापता युवक का शव चौबिया पुलिस ने नहर से बरामद किया है। शव के गले व मुंह पर चोट के निशान मिले हैं।
परिजनों ने अपहरण व हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी ओमपाल सिंह (35) पुत्र जयप्रकाश दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड था।
लॉकडाउन में गांव आ गया था। 8 मई को उसका गांव के ही युवक व उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। सुलहनामा के बहाने युवक ओमपाल सिंह को घर से ले गया था। उसके बाद से ओमकार लापता था।
भाई बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, जबकि उसके ओमकार के अपहरण व हत्या की आशंका जताई थी। 10 मई की शाम चौबिया के राइन गांव में ग्रामीणों ने नहर में एक शव को बहते हुए देखा।
सूचना पर पहुंचे चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त के प्रयास किए।
सूचना पर जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान ओमकार के रूप में की। मुंह, नाक व गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बताया कि गांव का आरोपी युवक व मृतक की आपस में दोस्ती थी। शाहजहांपुर गांव में शराब के ठेके के पास दोनों में विवाद हो गया था।
ओमकार की मौत से घर में मातम पसर गया। मृतक की दो संतानें पुत्री दीक्षा (12) व पुत्र सचिन (10) है। उसके हिस्से में कुल तीन बीघा जमीन है।