फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a married woman found hanging from a fan

Etawah News: पंखे के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 26 Feb 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found hanging from a fan
जसवंतनगर। क्षेत्र के एक गांव में शादी की सालगिरह के सात दिन बाद ही एक नव विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का मायका मैनपुरी में है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मैनपुर के करहल क्षेत्र के रतिभानपुर निवासी सुखवीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन रामादेवी (24) का विवाह केस्त गांव के प्रवेंद्र सिंह के साथ पिछले वर्ष 18 फरवरी को किया था। ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था। एक माह पूर्व बहन घर आ गई थी लेकिन बाद में समझौता कर ससुराली उसे साथ ले गए।
विज्ञापन

बुधवार को प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बहन ने कमरे में पंखे के कुंडे से काले रंग के स्टॉल से फंदा बनाकर जान दे दी। मृतका की सास शीतला देवी ने बताया कि सुबह जब बहू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शव लटका मिला। एसआई मनीष कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed