फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead bodies of youth and teenager found trapped in Bhoganipur canal

Etawah News: भोगनीपुर नहर में फंसे मिले युवक और किशोरी के शव

Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of youth and teenager found trapped in Bhoganipur canal
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली भोगनीपुर गंग नहर में शनिवार सुबह युवक और किशोरी के शव एक साथ बरामद हुए हैं। इनमें किशोरी की शिनाख्त हो गई है। वह तीन अगस्त की शाम पांच बजे अपने घर मलिखानपुर थाना शिकोहाबाद से लापता हो गई थी, जबकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब नौ बजे बलरई नहर पुल के पश्चिमी ओर भंवर में किशोरी व युवक के शव फंसे होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सीओ अतुल प्रधान भी वहां पहुंच गए। दोनों शवों को नहर से निकलवाया गया। बरामद युवक के शव पर सिर्फ शर्ट थी, जबकि किशोरी के शव पर सफेद टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहने हुए थी। युवक और किशोरी के शव नहर में एक साथ मिलने से लोगों में इन दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की चर्चा थी। जानकारी पर पहुंचे शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मलिखानपुर निवासी मनोज कुमार ने किशोरी की पहचान कर अपनी पुत्री कामिनी (17) बताई। पुलिस ने पिता मनोज कुमार से युवक के शव की शिनाख्त का प्रयास कराया, लेकिन उसने युवक के शव को पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि चार अगस्त को ही थाना शिकोहाबाद में अपनी बेटी कामिनी के घर से लापता होने की तहरीर दी थी। शिनाख्त के लिए उसमें किशोरी के पहने हुए कपड़ों का जो हुलिया बताया था, पुलिस ने वही हुलिया होने की जानकारी दी। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि यह एक संयोग है कि एक ही स्थान पर आकर युवक और किशोरी के शव भंवर में फंस गए। जिस जगह पर यह शव बरामद हुए हैं, वहां पर एक मृत गोवंश भी फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि यह किशोरी अपने घर से नाराज होकर निकली थी। उसने इसी नाराजगी के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या की है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिकोहाबाद थाने के एसआई तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतका कामिनी के पिता मनोज कुमार ने चार अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरा शव अभी अज्ञात है, इस मामले में अभी तक शिकोहाबाद क्षेत्र में किसी प्रकार की गुमशुदगी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed