{"_id":"5ec0357b8ebc3e90322f2f3f","slug":"dcm-truck-collides-with-workers-on-expressway-six-injured-etawha-news-knp5604420195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी डीसीएम ट्रक से टकराई, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी डीसीएम ट्रक से टकराई, छह घायल
विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 14 दिल्ली और हरियाणा से बिहार मजदूरों को लेकर जा रही डीसीएम ट्रक से भिड़ी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात को हरियाणा और दिल्ली के 60 मजदूरों को लेकर बिहार जा रही डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में डीसीएम चालक, सहचालक समेत छह मजदूर घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य के चलते एक्सप्रेसवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
हादसे की सूचना पर यूपीडा कर्मी एंबुलेंस लेकर पहुंचे और घायल डीसीएम चालक अवधेश मिश्रा, क्लीनर मिथलेश झा निवासी मधुबनी बिहार को चिकित्सा विवि सैफई भेजा। करीब आधा घंटे बाद पहुंची सीएचसी की टीम ने घायल मजदूर महेश राज, छोटेलाल, दसई, राजेश का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सभी मजदूरों को रोडवेज की दो बसों से बलिया तक भेजा गया।
बिहार के सोनपुर, छपरा और मुजफ्फरपुर जिलों के 60 मजदूर हरियाणा के बहादुरगढ़ और दिल्ली के उत्तरमनगर में काम करते थे। ये किराये पर डीसीएम (एचआर 69 डी 4058 ) कर घरों को लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे ऊसराहार के कौवा गांव के पास चालक को झपकी आ गई और गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। सूचना पर एएसपी ओमवीर सिंह, एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, सीओ आलोक प्रसाद और थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम करीब 1:30 बजे पहुंची। एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड के अंडरपास में मजदूर करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना देर से मिली। सूचना मिलते ही दौड़े आए।
कालिका माता सुंदर कांड सेवा समिति के सदस्यों ने मजदूरों की मदद की। मजदूरों को प्राथमिक इलाज के साथ बच्चों के लिए दूध व बिस्कुट की व्यवस्था की। भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भी नाश्ता आदि दिया।