फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM took a U-turn from the wedding , one dead

बारातियों से भरी डीसीएम पलटी, एक मरा

Sat, 30 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 30 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
DCM took a U-turn from the wedding , one dead
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव कटेखेरा के पास शुक्रवार की रात विवाह समारोह से लौट रही बारातियों से भरी डीसीएम बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में डीसीएम में सवार 14 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



एक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा के पुत्र मोनी का विवाह गांव कटेखेरा निवासी रामचंद्र की पुत्री के साथ तय हुआ था।
विज्ञापन



शुक्रवार की शाम को अशोक कुमार शर्मा बेटे की बारात लेकर गांव कटेखेरा पहुंचे। द्वारचार के बाद दावत खाने के बाद रात तकरीबन 2:30 बजे 36 बाराती डीसीएम से गांव लौट रहे थे। चालक रामू डीसीएम को तेज रफ्तार से भगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव कटेखेरा से कुछ दूर पहुंचते ही अचानक ब्रेक लगाने के बाद फिर से रफ्तार बढ़ा दी, इस बीच अनियंत्रित होकर डीसीएम बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। डीसीएम के पलटने से बारातियों के दबने से चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे ।


उधर, किसी ने अशोक कुमार को डीसीएम पलटने की जानकारी दी। इसके बाद वहां से भी लोग आ गए। लोगों ने डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बाराती शिवम (18) पुत्र राकेश कुमार की हालत गंभीर होने पर सैंफई रेफर कर दिया गया।



 रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घायल श्याम राजावत ने बताया कि चालक रामू शराब के नशे में था, इसी के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में सत्येंद्र पुत्र दशरथ, धनंजय पुत्र बलवंत सिंह , योगेंद्र व बिजेंद्र पुत्र श्रीनिवास, अजब सिंह पुत्र दिलीप सिंह, परशुराम पुत्र विश्वनाथ , दयाशंकर , सुरेश चंद्र, राजेंद्र सिंह ,विशाल ,आशीष , श्याम सिंह , दयाशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed