{"_id":"618c0a27b90df819f86a63c2","slug":"dcm-etawah-news-knp663201742","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से डीसीएम पलटी, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से डीसीएम पलटी, चालक जख्मी
विज्ञापन
जसवंतनगर। ब्लाक कार्यालय के सामने हाईवे पर बुधवार की देर शाम डीसीएम का टायर फटने से पलट गई। हादसे के समय चालक घायल हो गया। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है।
नगर के हाईवे के ओवरब्रिज से उतरते समय एक डीसीएम दूसरी को टोचिंग करके ले जा रही थी। तभी एक डीसीएम का टायर फट गया। टायर फटते ही डीसीएम सड़क के बीच पलट गई। हादसे के समय बैदपुरा थाना के ग्राम बिचपुरी खेड़ा निवासी चालक सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायल चालक डीसीएम में फिरोजाबाद से खराब डीसीएम टोचिंग कर इटावा ले जा रहे थे। तभी आगे वाली डीसीएम का अगला टायर फट गया।
डीसीएम पलटने से करीब एक किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से पलटी डीसीएम को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।