फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM entered the dumper from behind, one dead

डंपर में पीछे से घुसा डीसीएम, एक की मौत

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
DCM entered the dumper from behind, one dead
इटावा अलग-अलग सड़क हादसों में गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई और पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत के चलते सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा फ्रेेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र आईटीआई के पास आगरा कानपुर हाईवे पर पर हुआ। यहां आगे चल रहे डंपर में डीसीएम जा भिड़ी। हादसे में औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी वसीम (26)पुत्र मुश्तकीन की मौत हो गई और चालक रिजवान (26)पुत्र इसरार निवासी पड़ाव मोहल्ला शिकोहबाद जिला फिरोजबाद घायल हो गया। आगरा से डीसीएम लेकर लौट रहे थे। वसीम को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बसरेहर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार दूसरा हादसा लुहिया नहर पुल पर हुआ। यहां कार ने ऊसराहार थाना क्षेत्र के धारा नगरिया निवासी प्रदीप (28) पुत्र अंगनू की बाइक में टक्कर मार दी। वह भाभी शीला देवी (40) पत्नी राजवीर सिंह को बाइक से लेकर इटावा जा रहा था। टक्कर लगने से देवर, भाभी बाइक समेत सड़क पर गिर पडे़। शीला के सिर में गंभीर चोटें आयीं और प्रदीप भी घायल हो गया। कार सवार इटावा की ओर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां से शीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि उदी के अनुसार तीसारा हादसा पछायगांव चौराहे पर हुआ। यहां टहलने निकले पछायगांव निवासी सुधीर सिंह भदौरिया (55) पुत्र अजय पाल सिंह भदौरिया को सुबह करीब पांच बजे कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

संवाद प्रतिनिधि इकदिल के अनुसार चौथा हादसा हाईवे पर पिलखर नहर के पास हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई और ट्रक में लदे बोरों के नीचे दबकर पूर्व प्रधान घायल हो गए। राजपूत ढाबा के सामने बुधवार रात 9:30 बजे औरैया की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क पार करते समय अख्तर हुसैन (42) पुत्र शफीक अहमद निवासी उर्दू मोहल्ल, इटावा को टक्कर मार दी। बेकाबू होकर ट्रक पलट गया। सर्विस रोड किनारे खड़े पूर्व प्रधान आदेश कुमार ट्रक में लदे मिर्च के बोरों में दब गए। आसपास के लोगों ने थाना अध्यक्ष इकदिल अलमा अहिरवार को सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को बोरे हटाकर निकल लिया था। थाना अध्यक्ष ने अख्तर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed