{"_id":"b7da9ad1b8ec347546117423687f8870","slug":"dcm-driver-robbed-by-bikers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम चालक को बाइकर्स ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम चालक को बाइकर्स ने लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के भरथना फ्लाई ओवरब्रिज के पास बाइक सवार
विज्ञापन
लुटेरों ने डीसीएम चालक को मारपीट कर लूट लिया। लुटेरे उसके पास से नगदी,
मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश
शुरू का दी है।
मेरठ जिले के रौहरा गांव निवासी पंपोस कुमार पुत्र जयपाल सिंह डीसीएम का चालक है। शनिवार की रात को वह डीसीएम में सामान लेकर कानपुर जा रहे थे। रात करीब बारह बजे पंपोस ने डीसीएम हाईवे पर भरथना फ्लाई ओवरब्रिज के पास रोकी और हाथ-मुंह धोने के लिए उतर गया।
इसी बीच एक बाइक पर आए तीन लुटेरों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने मारपीट करते हुए पंपोस के पास से नगदी, दो अंगूठी, दो मोबाइल व कागजात लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक ने बताया कि लुटेरे उनके पास से दस हजार रुपये, दो चांदी की अंगूठी, दो मोबाइल व कागजात लूट ले गए।
पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी एसओ रजनीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।