फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daulat, missing for 20 years, returns to his ancestral village

Etawah News: 20 साल से लापता रहा दौलत पहुंचा पैतृक गांव

Thu, 12 Feb 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Daulat, missing for 20 years, returns to his ancestral village
बकेवर। 20 साल से लापता युवक घर पहुंचकर बोला-मैं जिंदा हूं। बहन को छोड़कर सभी ने पहचान लिया। 20 साल में दौलत (45) नेपाल पहुंच गया था। जनकपुर स्थित मानव सेवा आश्रम में उसे सरंक्षण और इलाज मिला। परिवार के लोगों ने उसके जिंदा होने की आस छोड़ दी थी।
विज्ञापन

दौलत ने जो आप बीती बताई वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। माजरा बकेवर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशगंवा अहीरान के मजरा ग्राम नगला मोतीराम का है। जहां का एक मानसिक रूप से विक्षिप्त दौलत 20 साल पहले घर से लापता हो गया था। इस बीच वह कई जगहों पर भटका। कभी सड़क से खाना उठाकर खाया तो कभी किसी के सहारे से पेट भरता था।
विज्ञापन

कुछ सालों बाद भटकते हुए वह नेपाल पहुंच गया। नेपाल में मानव सेवा आश्रम के संचालक को युवक की स्थिति की जानकारी हुई। जिसके बाद उसे संरक्षण और इलाज के लिए आश्रम लाया गया। इलाज के दौरान जब दौलत की स्थिति ठीक होने लगी तो उसने खुद को भारत का रहने वाला होने का खुलासा किया। मानव सेवा आश्रम के संचालक ने जनवरी 2026 में महाराष्ट्र में संचालित श्रद्धा फाउंडेशन से संपर्क किया। इसके बाद उसे नेपाल से महाराष्ट्र पहुंचाया। इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर फरवरी 2026 में उसे घर वापस लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फाउंडेशन की कार्यकर्ता दौलत को उसके बहन के घर औरैया के अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां बहन के पड़ोसियों ने उसे देखते ही पहचान लिया। अजीतमल कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने सहयोग किया और मंगलवार की शाम को पुलिस फोर्स के साथ उसे दोबारा पैतृक गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed