फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughters screamed... Mom and Dad betrayed them together.

Etawah News: चीखीं बेटियां... एक साथ धोखा दे गए मम्मी-पापा

Fri, 20 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Daughters screamed... Mom and Dad betrayed them together.
फोटो 25:::शव पहुंचने के बाद रोती छोटी बेटी व अन्य परिजन। संवाद
भरथना। औरैया के अछल्दा में हुए हादसे में भरथना के प्रतिष्ठित व्यापारी, उनकी पत्नी और छोटे बेटे की जान चली गई। गुरुवार शाम करीब छह बजे शव घर पहुंचने पर चीखपुकार मच गई। बेटियां रोते हुए कहती रहीं कि पापा-मम्मी आप दोनों ने एक साथ धोखा दे दिया।
विज्ञापन


विवाहिता बेटी सोनाली कभी मां मधु तो कभी पिता राजीव के शव से लिपटकर चीख रही थी। कह रही थी कि पापा आप तो कहते थे अभी इति और शुभम की भी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। वहीं इति के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। वह बार-बार फफकते हुए शवों के पास जा रही थी और फिर वहां से हट जा रही थी। दोनों बहनें भाई शुभम के पास भी बैठकर रोती रहीं। बोलीं- अभी तो तुझे पूरी जिंदगी देखनी थी मेरे भाई। हम लोग को तेरी शादी का इंतजार था।
विज्ञापन

ऐसा भी दिन देखना पड़ेगा सोचा नहीं था। राजीव के छोटे भाई कृष्णकुमार उर्फ बबलू, बड़े पुत्र सूर्य मोहन व परिवार के अन्य लोग के भी दुखी मन से दोनों बहनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। शव आने की सूचना पर पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, डॉ. आरएन दुबे, पंकज दुबे, सीबू पोरवाल समेत बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचकर सांत्सवना व्यक्त की। राजीव के छोटे भाई ने बताया कि अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। राजीव पोरवाल कस्बे के प्रमुख व्यापारियों में शुमार थे। उधर, इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही मधु पोरवाल के मायके मोहल्ला ब्रजराज नगर में भी शोक छा गया। उनके भाई प्रमोद व अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजीव पोरवाल पिछले करीब 10 वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। इस दौरान उनके दो ऑपरेशन भी हुए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सामान्य दिनचर्या के साथ अपना कारोबार संभालते रहे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते रहे लेकिन बुधवार रात नियति के चक्र के सामने वह जिंदगी की जंग हार गए।


राजीव–मधु की चार संतानें हैं। सबसे बड़े पुत्र सूर्य मोहन वर्तमान में परिवार सहित नोएडा में रह रहे हैं। पुत्री सोनाली का विवाह हो चुका है। दूसरी पुत्री इति दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। सबसे छोटे पुत्र शुभम, जो पिता के साथ कारोबार संभालते थे। इस हादसे में माता-पिता के साथ ही काल कवलित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed