फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter returned from Noida in the morning, died at night

नोएडा से सुबह लौटी बेटी, रात में मौत

Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Daughter returned from Noida in the morning, died at night
मृत वंदना उर्फ व र्षा की फाइल फोटो। - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र के निलोई गांव में एक रोडवेज कर्मी की बेटी गुरुवार सुबह नोएडा से गांव लौटी और रात में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस को शव बरामदे में पड़ा मिला। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है। अब पुलिस हालात की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निलोई गांव में रहने वाले रोडवेज कर्मी प्रमोद कुमार दिवाकर की पुत्री वंदना उर्फ वर्षा घर में मृत मिली। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के मुताबिक वर्षा दो महीने पहले नोएडा में कुछ काम करने गई थी, उससे फोन पर बात हो जाती थी।
गुरुवार सुबह वह लौट कर आई थी। दिन में घर के लोग मजदूरी करने गए थे। दूसरी बेटी ने वर्षा को मृत अवस्था में देखा, तब सभी को घटना की जानकारी हुई।
छोटे भाई नितिन का कहना है कि रात आठ बजे के करीब मजदूरी कर जब वह घर लौटा तब उसे घटना का पता चला। उसने बताया कि वर्षा गांव के ही एक रिश्तेदार युवक के साथ नोएडा में रहती थी और सुबह ही गांव लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में फांसी निकली है, पुलिस जब पहुंची तो शव बरामदे में पड़ा मिला। परिवार से पूछताछ व जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed