फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Data science, digital marketing and AI are also career options.

Etawah News: डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग व एआई भी कॅरिअर के विकल्प

Fri, 24 Apr 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Data science, digital marketing and AI are also career options.
भरथना। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) की ओर से गुरुवार को आर्य श्याम बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग व एआई भी कॅरिअर के विकल्प हैं।
विज्ञापन




कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने छात्राओं को वर्तमान समय के उभरते क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक कॅरिअर विकल्पों के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सिविल सेवा, बैंकिंग, रक्षा और शिक्षण क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए तैयारी और कौशल विकास के महत्व बताए।
विज्ञापन

काउंसलर दीपक कुमार सिंह ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से संचालित नेशनल कॅरिअर सर्विस पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया और उपलब्ध निशुल्क पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। काउंसलिंग सत्र के दौरान छात्राओं ने सिविल सेवा, नर्सिंग, फैशन डिजाइनिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भगवान पोरवाल, प्रधानाचार्य सुलक्षणा यादव, प्रवक्ता संजो पांडे, सुमन देवी, सुनीता मिश्रा, सबीना कुमारी, नेहा गुप्ता, मीता श्रीवास्तव, वंदना मौर्य, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed