Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DAP reached Bakewar committee, will divide from today

Etawah News: बकेवर समिति पर पहुंची डीएपी, आज से बंटेगी

Wed, 22 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
DAP reached Bakewar committee, will divide from today
बकेवर (इटावा)। मंगलवार को कस्बा स्थित सहकारी समिति पर डीएपी खाद भेज दी गई। खाद का वितरण आज से किया जाएगा। खाद पहुंचने की सूचना मिलने पर जहां एक ओर किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, दूसरी ओर समिति के कर्मचारियों ने डीएपी वितरण किए जाने के दौरान पुलिस से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

सहकारी समिति पर 25 दिनों से डीएपी नहीं भेजी गई थी। किसान समिति के चक्कर काट-काटकर परेशान हो रहे थे। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने 20 नवंबर के अंक में बिना खाद पिछड़ रही गेहूं की बुआई शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने मंगलवार को ही इस समिति पर तीन सौ बोरी डीएपी भेज दी।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद पहुंचने की खबर मिलते ही कई किसान समिति पर पहुंच गए। हालांकि वितरण नहीं किया गया। सचिव राजीव गोयल ने बताया कि 300 बोरी डीएपी मंगलवार दोपहर को आई है। मशीन में स्टॉक आने पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर वितरित की जाएगी। किसानों की अधिक संख्या को देखते हुए वितरण के लिए पुलिस की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक महेवा क्षेत्र की कई समितियों व संघों पर खाद न पहुंचने से किसानों की गेहूं की बुआई पिछड़ रही है। कई केंद्रों पर डीएपी के विकल्प की जगह एनपीके खाद का वितरण किया जा रहा है। किसान गेहूं की बुआई में डीएपी का अधिक उपयोग करते हैं। कई किसान निजी दुकानों पर अधिक दामों में खाद खरीद कर बुआई में जुट गए हैं। हालांकि यहां अभी रैक आने में एक-दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed