फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cut the cake , distributed fruits to patients

सपाइयों ने केक काटा, मरीजों को बांटे फल

Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
cut the cake , distributed fruits to patients
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 61वां जन्मदिन शुक्रवार को जिले भर में मनाया गया। इस दौरान सपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम कर उनकी लंबी आयु की कामना की। सपा कार्यालय में केक काटा गया। रेलवे स्टेशन पर भंडारा हुआ।
विज्ञापन



सपा जिला कार्यसमिति ने मरीजों को फल बांटे और स्पर्श अंध विद्यालय में जाकर बच्चों के साथ भोजन किया। साथ ही उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराई। इसके अलावा कई जगह गोष्ठी व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव,  सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव आदि ने केक काटा। शहर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मुबारक अंजुम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम चौधरी, सपा नेता कामिल कुरैशी ने केक काटकर शिवपाल सिंह के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद इसके बाद जिला पंचायत सभागार में हुई गोष्ठी में राजपाल सिंह यादव ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र किया। समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी संघर्ष यात्रा की चर्चा की। सपा जिलाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को विकास पुरुष की संज्ञा दी।


इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, उमेश दीक्षित, प्रेमदास कठेरिया, रतन चौधरी, फुरकान अहमद, पप्पू सरदार, राकेश यादव, धीरेंद्र यादव, आलोक दीक्षित, अल्ताफ अहमद, उत्तम प्रजापति, रविंद्र दुबे, अरविंद कुमारी यादव, सीमा यादव, अनंत प्रताप अग्रवाल, विक्की गुप्ता, अवधेश सविता आदि मौजूद रहे।


उधर, चौगुर्जी सभासद दीपक भदौरिया, असीम विश्वास ओटू, लालू व सुनील यादव ने रेलवे स्टेशन बजरिया पर भंडारा का आयोजन किया। जी माउंट लिट्रा स्कूल के प्रबंधक अतिवीर सिंह ने विद्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया।


ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, पंकज यादव, वीपी राजन आदि प्रधानों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। सपा नेता मोहम्मद कामिल कुरैशी एवं गुड्डू कुरैशी ने कुरैशी समाज की ओर से नया शहर में केक काटकर जन्मदिन मनाया।


इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री की लंबी आयु और तरक्की दुआ की गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव समेत इदरीस अंसारी, आदित्य गोविन्द यादव, सगीर हसन, अमजद कुरैशी, हाजी मन्नान, अब्दुल मलिक, विक्की गुप्ता, अमित सोनी, मुस्तकीम राईन आदि मौजूद रहे।


वहीं, जसवंतनगर में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान रक्तदान किया गया, मरीजों को फल बांटे गए और केक काटकर खुशियां मनाई गई। समाजवादी सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने रेलमंडी के रामकृष्ण मैरिज हेाम मे केक काटा तथा तहसील परिसर तक साइकिल रैली निकाली।


जिसे ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गरीबों को कंबल बांटे गए। नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष विमलेश यादव ने केक काटा। इस दौरान कप्तान सिंह यादव, राजीव यादव, याहिया खान, राजेन्द्र कुमार, माया देवी आदि मौजूद रहे।



युवा सपा नेता अमर प्रताप यादव के नेतृत्व मेें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान किया गया।  सपा नेता मु. एहसान, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष खन्ना यादव, राजीव यादव, मुकेश यादव, मु. जहीर, नारायणी इंटर कालेज प्रबन्धक भुजबीर सिंह यादव, राकेश यादव, यशपाल सिंह, मोहित यादव, सनी आदि ने भी जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed