फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cultural program Everyone was pleased

रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा

Thu, 11 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cultural program Everyone was pleased
डॉ. भीमराव अंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के संगठन मंत्री हरविलास सिंह ने भगवान बुद्ध  व बाबा साहब की चित्राें पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन



कार्यवाहक प्राचार्य मुकेश सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत बुद्ध वंदना से हुई। इसके उपरांत छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा रेनू सविता ने ‘प्रेम रत्न धन पायो’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा प्रीती ने ’राधा तेरी चुनरी’ गीत पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



इसके अलावा दामिनी ने ‘बोले चूड़ियां’, अंजलि ने ‘ये मेहंदी’, शिवानी यादव ने ‘रंगीलो मारो’ व आंचल यादव ने ‘सासू पनिया भरे’ गीतों पर नृत्य पेश किया। इसके अलावा ‘जिंदगी को हमने बहुत प्यार किया’ एवं ‘अनपढ़ बीबी’ नाटकों का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पिछले दिनों हुए वार्षिक क्रीड़ा समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ में सुमन कुमारी एमए प्रथम वर्ष, गोला फेंक में आकाश कुमार बीए द्वितीय वर्ष तथा रेखा कुमारी बीए प्रथम वर्ष, ऊंची कूद में रवि बीए प्रथम वर्ष तथा रेखा बीए प्रथम वर्ष को प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया।



बैडमिंटन में अनीषा यादव को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगियों के भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र राहुल ने किया। अंत में कार्यवाहक प्राचार्य मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed