फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

समाज के लोगों को एकजुटता पर दिया गया जोर

Thu, 26 Dec 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
cultural
इटावा । पचावली रोड स्थित उत्सव गार्डेन में सामाजिक एकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमेें एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यशोधरा-बुद्ध जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य ने कहा कि वक्त आ गया है कि समाज एकजुट हो। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि सामाजिक एकजुटता की देन रही है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में हमारे 14 सांसद जीतकर पहुंचते थे। हमें अपने मुकाम को हासिल करने के लिए शिक्षा, बुजुर्गों का सम्मान और एकता पर खास ध्यान देने की जरूरत है। प्रणामी आश्रम इकदिल के महंत स्वामी परमानंदजी महाराज ने कहा कि इस समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छा आहार, विहार और संस्कार देने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष एवं बौद्ध विधा मंदिर के प्रबंधक राधेश्याम शाक्य ने कहा कि कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के लोग समिति के साथ जुड़कर अपनी प्रतिष्ठा को पाने के लिए एकता के सूत्र में बंधें। कार्यक्रम का संचालन हरीओम शाक्य व विक्रम बौद्ध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. एएन शाक्य, रामनरेश आचार्य, जयवीर सिंह शाक्य एडवोकेट, नेत्रपाल शाक्य, डॉ. आनंद सिंह कुशवाहा, रामधन शाक्य, सर्वेश कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, सर्वेश शाक्य, धर्म देव शाक्य, बदन सिंह बौद्ध, सुभाष चंद्र, विशुन सिंह कुशवाहा, अजय कुशवाहा, नवाब सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed