फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
शोभायात्रा में तलवार लेकर चलते पंच प्यारे। - फोटो : ETAWHA
इटावा। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा करमगंज से शोभायात्रा निकाली गई। चारों ओर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष गुंजाएमान रहे। गतका पार्टी ने हैरतंगेज कारनामे दिखाए।
विज्ञापन

शुभारंभ जिलाधिकारी जेबी सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। सबसे आगे पंच प्यारे तलवार लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा ने शोभायात्रा में पधारे जिलाधिकारी जेबी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सैफई मस्सा सिंह, सीओ सिटी चंद्र पाल सिंह को कृपाल भेंट की तथा गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने अतिथियों को सिरोपा भेंट किया। कमेटी के पदाधिकारियाें व सदस्यों में दलजीत सिंह, मनदीप सिंह, चरनजीत सिंह, राजा साहनी,गुर वचन सिंह मोगा, मनजीत छाबड़ा, कमल छाबड़ा, राजा छाबड़ा, सुरेंदर सिंह अरोड़ा, कुलवंत सिंह बग्गा, सरबजीत सिंह, अमृतप्रीति सिंह, जसदीप सिंह ने अतिथियों का बैज लगाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया। संचालन तरनपाल सिंह कालड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का पंजाबी कालोनी में सिख समाज के लोगों ने आइस्क्रीम, बिस्कुट, चाय, पकौड़ी, फल के स्टाल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
पंजाबी कालोनी में समाज के लोगों ने घरों पर गुरुपर्व का बैनर, दरवाज पर फूलों की मालाएं तथा छतों पर केसरिया झंडिया लगा रखीं थीं। पुरुष केसरिया पगड़ी बांधे हुए थे, जबकि महिलाएं केसरिया चुन्नी ओढ़े हुए थीं।
शोभायात्रा गुरुद्वारा करमगंज से पंजाबी कालोनी, नया बस स्टेंड तिराहा, नेविल रोड, रामगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, कहारनपुल, तिकोनिया, पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा,बजाजा लाइन, तहसील चौराहा, साबितगंज, नया शहर, मेवाती टोला, भरथना बस स्टेंड होते हुए फर्रुखाबाद फाटक स्थित श्रीगुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई।
भरथना एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। शोभायात्रा को सफल बनाने वाले मनदीप सिंह, दलजीत सिंह,संजू अरोडा़ राजा साहनी, दीपू अरोड़ा, तरनपाल सिंह कालड़ा, चरनजीत सिंह आदि शामिल रहे।

इस मौके पर एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने पंजाबी ट्रस्ट, झूलेलाल मंदिर की सिंधी समाज कमेटी, टू व्हीलर एसोसिएशन, गोहद की कमेटी, फिरोजाबाद की सिख समाज की कमेटी, मैनपुरी की कमेटी, भरथना, औरैया व इटावा के युवाओं मन्नत, साहिल, टोसल,रौनक, एकस, सिमर को अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सतनाम सिंह अरोरा, ऋषि अरोरा, महेंद्र कौर ने बच्चों को ट्राफियां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed