फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

इटावाः गणेश महोत्सव में रात भर जागरण की रही धूम

Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
मंच पर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर से लेकर जिले भर में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। महोत्सव में रातभर जागरण की धूम रही। कलाकारों ने देव प्रतिमाओं के वेश में लीलाओं का मंचन किया
विज्ञापन

श्रीकालीबाड़ी मंदिर में 86 वें गणेश महोत्सव में पूजा-पाठ किया गया। महंत शिवानंद महाराज रोजाना सुबह हवन पूजन और सुबह- शाम आरती कर रहे हैं। दोपहर में सत्संग और भागवत कथा हो रही है। एसडी फील्ड स्थित मंदिर में गणपति महोत्सव में शनिवार की रात 10वें गणेश महोत्सव में जागरण का आयोजन किया गया। शुभारंभ पाडरी आश्रम के प्रबंधक श्यामाधार ने गणेश जी की पूजा अर्चना करके किया। इस दौरान काली जी, शंकर जी आदि के रूप में कलाकारों ने मंचन किया। रात भर चले जागरण का रविवार की सुबह समापन हुआ। इस दौरान विकास यादव, अन्नू सक्सेना, राजाबाबू, राजेंद्र यादव, अनीत सक्सेना, कमलेश यादव, राकेश सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अड्डा जालिम में कुइया के प्रधान डॉ.चंदगी राम ने महोत्सव पंडाल में शनिवार की रात पहुंचकर गणेश जी की आरती उतारी। श्री गमा देवी मंदिर युवा मंडल समिति के अध्यक्ष गौरव कुमार ने प्रधान चंदगीराम का पटका पहनाकर स्वागत किया। रात में भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवाड़ीकला संवाद के अनुसार गणेश महोत्सव पंडाल में एक सैकड़ा महिलाओं ने दीपक प्रज्जवलित कर पंडाल को रोशन किया। इस दौरान आचार्य विनोद कुमार दुबे उपस्थित रहे। भरथना संवाद के अनुसार दान सहाय मंदिर परिसर में श्रीगणेश महोत्सव युवा समिति की ओर से आयोजित 14 वें गणेश महोत्सव में शनिवार की शाम मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान गणेश समेत अन्य देव प्रतिमाओं श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शिवकुमार पोरवाल ने भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष श्यामजी पोरवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बृजराज नगर स्थित संतोषी माता मंदिर वाली गली में भी कई भक्तों ने श्रध्दा पूर्वक पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान रवि वर्मा, सत्यप्रकाश गोस्वामी, राहुल यादव, रामपाल, विष्णु गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed