फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

इटावाः गणेश महोत्सव में डांडिया, पूजा कर उतारी आरती

Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
cultural
श्रीझूलेलाल मंदिर डांडिया खेलतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले भर में गणेश महोत्सव की धूम है। गुरुवार को कुछ जगहों पर महिलाओं ने डांडिया खेला और कुछ जगहों पर केक काटे गए। पंडालों में विराजे गणपति की श्रद्धालुओं ने संगीतमय आरती की। भजन-कीर्तन व अन्य कार्यक्रम हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर बच्चे और युवा थिरकते दिखे।
विज्ञापन

शहर में श्रीकालीबाड़ी मंदिर में दोपहर दो से शाम छह बजे तक सत्संग हो रहा है। मंदिर में गणेश महोत्सव का 86वां साल है। एसडी फील्ड स्थित शिव मंदिर के पास ऊँ उत्सव आयोजन मंडल की ओर से 10वीं बार गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पहले दिन बुधवार की शाम महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। रात में बच्चों ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

जिला कारागार के सामने सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में गणेश महोत्सव के अवसर पर सुबह और शाम धूम मची है। रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश की स्थापना की गई है। बुधवार की रात सिंधी समाज की महिलाओं ने गरबा नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना संवाद के अनुसार श्रीगणेश महोत्सव युवा समिति की ओर से आजाद रोड स्थित मंदिर दानसहाय परिसर में 14वें गणेश महोत्सव की धूम रही। दरबार खुलते ही आचार्य संजय मिश्रा व राहुल दीक्षित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती की। एसडीएम विजय शंकर तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने भी भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed