{"_id":"61a3c02a986cc3753a14a869","slug":"cultural-etawah-news-knp666598985","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा महोत्सव का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा महोत्सव का श्रीगणेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का रविवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने वैदिक रीति रिवाज से शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर शांति के प्रतीक कबूतरों को आसमान में छोड़ा गया। शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया गया। पंडाल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर जैसे ही स्विच दबाया गया। पूरा पंडाल रोशनी से नहा उठा।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले महोत्सव व प्रदर्शनी में आसपास के जिलों से भी काफी लोग आते हैं। यहां लोगों को विभिन्न विधाओं में अच्छे कलाकारों को देखने और सुनने को मिलेगा। स्थानीय बच्चों व युवाओं को भी कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम में आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में जनता की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में एक थाना/चौकी स्थापित की गयी है। यहां सादी वर्दी में महिला, पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, उपजिलाधिकारी सदर/जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी समिति राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।