फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural,etawah,etawah news

गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में दिखा कोरोना का असर

Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
cultural,etawah,etawah news
प्राचीन मंदिर चौगुर्जी के महंत से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु - फोटो : ETAWHA
इटावा। रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर कोरोना का असर दिखा। बढ़ते संक्रमण से खौफजदा लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन करते हुए मंदिरों में पर्व मनाया। इस वजह से कम लोग नजर आए। लोग आते रहे और अपने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद लेने के बाद घरों को लौट गए।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर पक्का तालाब स्थित साईं बाबा मंदिर पर दिन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साईं पालकी यात्रा निकाली गई। पक्का तालाब का चक्कर लगाने के बाद पालकी को मंदिर में विश्राम दिया गया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राहुल अवस्थी, शिवम वर्मा, अंकुश मिश्रा, प्रिंस गुप्ता, संतोष पटेल, योगेंद्र यादव, शिवा तिवारी, कारन ठाकुर, शोभित वर्मा, प्रकाश चंद्र जैन, अनिल जैन, मोहित गुप्ता, मुन्नु सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित श्री कालीबाड़ी मंदिर में महंत शिवानंद महाराज को भक्तों ने उपहार भेंट किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान विजय शर्मा, शिवनाथ पांडेय, श्रीकृष्ण वर्मा, अनिल वर्मा, शिवम, गिरीश अग्रवाल ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया और प्रसाद लिया। इसी रोड पर श्री सिद्ध गुफा जीव रक्षा गौशाला के महंत आचार्य शंभू नाथ ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। यहां पर विजय सिंह यादव, आशा यादव, अशोक शर्मा, रामबाबू श्रीवास्तव, निखल सिंह, मोहित सिंह, ब्रह्मचारी राकेश नाथ उपस्थित रहे। चौगुर्जी स्थित सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने आचार्य भुवनेश मिश्र से आशीर्वाद लिया और श्रद्धानुसार फल और दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed