{"_id":"5fe766558ebc3e40fb198364","slug":"cubs-started-playing-investigation-was-not-done-due-to-mother-s-attitude-etawha-news-knp6022967169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के शरीर पर खेल रहे शेरनी जेसिका के शावक 19-33-13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के शरीर पर खेल रहे शेरनी जेसिका के शावक 19-33-13
विज्ञापन
फोटो संख्या 43 शेरनी जेसिका बच्चो के साथ
- फोटो : ETAWHA
लॉयन सफारी में जन्म के 16 दिन बाद शनिवार को सीसी फुटेज में शेरनी जेसिका के शावक अपनी मां का दूध पीते, चलते व खेलते नजर आए। वहीं मां जेसिका ने भी खाना शुरू कर दिया है।
शनिवार को दोनों शावकों को प्रसव कक्ष से बाहर निकाल कर उनका चिकित्सकीय परीक्षण करने की तैयारी थी, लेकिन शेरनी ने किसी को भी बच्चों के पास नहीं आने दिया। इस कारण जांच नहीं हो सकी। फिलहाल जांच टाल दी गई है।
जेसिका ने 12 दिसंबर को दो शावकों को जन्म दिया था। दो सप्ताह बाद शुक्रवार को दोनों ने आंखें खोली थीं। शावक नर हैं या मादा यह जानने में कुछ और समय लग सकता है। शनिवार को कैमरे में शावक मां का दूध पीते और खेलते नजर आए। वहीं मां जेसिका ने भी खाना पर्याप्त खाना खाया।
विज्ञापन
आगामी दिनों में सफारी प्रशासन इसको लेकर जश्न मनाएगा और शावकों के नाम भी रखे जाएंगे। इस बारे में लायन सफारी के निदेश राजीव मिश्रा ने बताया कि जेसिका के प्रसव कक्ष की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रसव कक्ष का तापमान मां व बच्चों के स्वास्थ्य मानकों को देखते हुए ही रखा जा रहा है।