फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CT will be prohibited during the cleaning process

सफाई के दौरान सीटी न बजाने पर होगी कार्रवाई

Wed, 09 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 09 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
CT will be prohibited during the cleaning process
नगर पालिका परिषद जसवंतनगर क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मी सफाई कार्य के दौरान यदि सीटी नहीं बजाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  यह बात नगर पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव ने संविदा सफाई कर्मियों को बढ़े हुए मानदेय की चेक वितरण समारोह में कही।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने 35 संविदा सफाई कर्मियों को 14910 रुपये प्रत्येक के हिसाब से 5 लाख 21 हजार 353 रुपये की चेक प्रदान की। बढ़ा हुआ मानदेय पाकर संविदा सफाई कर्मी खुशी से झूम उठे।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामफल वाल्मीकि इसकी सराहना की।
विज्ञापन



साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविदा सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के लिए 26 अक्तूबर 2013 को जो घोषणा की थी,  उस पर शासनादेश जारी कर सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की ठेकेदारी प्रथा बंद किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि कप्तान सिंह के अलावा अभय राम यादव, नेम सिंह यादव, रवींद्र श्रीवास्तव, माया देवी वाल्मीकि, राशिद  सिद्दीकी, रामसिया वाल्मीकि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed