फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crops are ripe and ready, but there are chances of rain

Etawah News: फसलें पककर तैयार पर बारिश के आसार

Tue, 10 Mar 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crops are ripe and ready, but there are chances of rain
फोटो: 10 खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल। संवाद
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह से देर शाम तक बादल घुमड़ते रहे जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछली बारिश से नुकसान झेल चुके किसान अब दोबारा बारिश की आशंका से सहमे हुए हैं। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से अनिश्चितता बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल में दाने बनने की अवस्था है। चने में भी दाने बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि बारिश या तेज हवा चलती है तो गेहूं की फसल गिर सकती है। इससे दाने कमजोर पड़ सकते हैं और उपज प्रभावित हो सकती है। कृषि जानकारों ने हल्की बूंदाबांदी पर जलभराव रोकने और सिंचाई से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

किसान अनिल कुमार के अनुसार बारिश से सरसों, गेहूं और आलू की फसलों को भारी नुकसान होगा। तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं गिर सकता है और दाने कमजोर हो सकते हैं। किसान लव किशोर ने बताया कि कटाई करीब 10 दिन बाद शुरू हो सकती है। इस समय बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि सरसों पक कर तैयार है और आलू की खोदाई चल रही है इसलिए किसान साफ मौसम चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed