फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Criminals are a cancer to society; show absolutely no mercy: DM

अपराधी समाज के लिए नासूर, कतई न करें रहम : डीएम

Mon, 22 Jun 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Criminals are a cancer to society; show absolutely no mercy: DM
इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत वादों व पीड़ितों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति, गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकल्प निवारण अधिनियम के वादों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों को समाज के लिए नासूर बताते हुए कहा कि अपराधियों के प्रति कतई रहम न बरतें। सामाजिक हित में उनके अपराध की सजा बतौर उन्हें जेल भिजवाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून के प्रति भय कायम करने और सजा काटने के लिये अपराधियों को जेल भिजवाने के लिए पुलिस और अभियोजन अधिकारी एकजुट होकर ठोस कदम उठायें। चिन्हित बड़े अपराधियों को सजा दिलाना प्रशासन और अभियोजन विभाग का दायित्व है। बैठक में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी सहित फौजदारी, पॉक्सो एक्ट, राजस्व, दीवानी, गैंगस्टर एक्ट आदि के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed