{"_id":"578535f84f1c1b027d13e5aa","slug":"young-man-deadbody-found-hang-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के गांव चकवा बुजुर्ग से 23 दिन पूर्व घर से निकले एक युवक का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। युवक के कपडे़ और मोबाइल पास ही झाड़ियों में पड़े मिले। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चकवा बुजुर्ग निवासी जितेंद्र यादव (30) पुत्र रघुवीर सिंह यादव शटरिंग का काम करता था। 19 जून को वह काम के लिए निकला था, उसके बाद से लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतों पर गए तो उन्हें पेड़ पर युवक का शव लटका दिखा। उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बसरेहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने जब खोजबीन की तो पास स्थित झाड़ियों में उसके कपड़े और मोबाइल मिला।
विज्ञापन
मृतक के भाई सत्येंद्र ने बताया कि वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। परिजनों ने समझा कि वह बाहर गया है। उसने भाई की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर चोटों के भी निशान हैं। एसओ बसरेहर विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन