फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man created his kidnapping story

युवक ने गढ़ी अपहरण की फर्जी कहानी

Mon, 17 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 17 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
young man created his kidnapping story
demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तानपुर में 12 अप्रैल को खेत पर रखवाली करने के बहाने निकले रवि ने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि ससुराल वालों को फंसाने के लिए उसने षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव किल्ली सुल्तान पुर निवासी रवि कुमार पुत्र राम प्रकाश 12 अप्रैल को लापता हो गया था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका व्यक्त कर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई कराई थी। रविवार को रवि कुमार बिधूना थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरहा नदी किनारे एक खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे मुक्त कराया। उसने बताया था कि उसके ममिया ससुर ने उसका अपहरण किया था। सूचना मिलने पर बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए रवि को साथ ले आई। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि रवि ने ससुराल वालाें को फंसाने के लिए सारा ड्रामा रचा था। 12 अप्रैल को वह गांव से भरथना पहुंचा और दोस्त के पास रुका। वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद उसने भरथना से जंजीर और ताला खरीदा। बिधूना में उसने पैरों में जंजीर बांधकर ताला डाल लिया और मक्का के खेत में पहुंचकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। उसने ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगाया था। एसओ ने बताया कि रवि पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस कारण ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया था। वह मोबाइल स्विच आफ कर घर पर ही रख गया था। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।  एसओ ने बताया कि रवि के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और धोखाधड़ी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed