{"_id":"6a8c46af8e3978459e047724","slug":"hotel-staffer-stabbed-after-hotel-food-lacked-taste-two-teenagers-apprehended-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-236-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: होटल के खाने में नहीं था स्वाद तो होटल कर्मी को मार दिया चाकू, दो किशोर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: होटल के खाने में नहीं था स्वाद तो होटल कर्मी को मार दिया चाकू, दो किशोर पकड़े गए
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की वारदात, पुलिस ने मामले में 14 और 15 साल के दो नाबालिगों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद, दोनों से पूछताछ कर रही पुलिस
-21 अगस्त की रात हुई वारदात, पीड़ित को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर कर दिया गया आरएमएल अस्पताल में शिफ्ट, पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में होटल पर खाना खाने के दौरान दो लड़कों ने खाने में स्वाद न होने की बात कहकर होटलकर्मी को चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित एहसान (25) को गंभीर हालत में नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो नाबालिगों को दबोचा है। दोनों ही लड़के 14 और 15 साल के हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि खाना पसंद न आने पर इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 21 अगस्त की रात 9.07 बजे वेलकम थाना पुलिस को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू लगने के बाद अस्पताल में लाया गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पड़ोसियों ने एहसान को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। वहां पुलिस को होटल का मालिक सिराज मिला। उसने बताया कि दो लड़के खाना खाने उनके होटल पर आए थे। खाना स्वादिष्ट न होने की बात कर आरोपी होटल के कर्मचारी एहसान से झगड़ा करने लगे। इस बीच एक लड़के ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा लोकल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी गई।