फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women in prison have taken ill husband grabbed for mobile

जेल में बद पति के लिए मोबाइल ले जाती महिला को पकड़ा

Tue, 14 Feb 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 14 Feb 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
Women in prison have taken ill husband grabbed for mobile
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
जिला कारागार में बंद पति से मिलने गई महिला चेकिंग के दौरान मोबाइल सहित पकड़ी गई। उसने मोजे में मोबाइल छिप रखा था। जेलर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रतापगढ़ जिले के थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र निवासी शिवमणि मिश्रा पुत्र शिवशंकर को प्रतापगढ़ पुलिस ने हत्या, लूट और डकैती के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रशासनिक आधार पर प्रतापगढ़ जेल से उसे 16 जून 2016 को इटावा जिला कारागार भेजा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को उसकी पत्नी उससे मिलने आई थी। उसने मिलाई के लिए पर्ची लगाई। जब वह जेल के अंदर जा रही थी तो दूसरे गेट के पास बंदी रक्षकों ने उसकी तलाशी ली। उसके मोजे में मोबाइल बरामद हुआ। बंदी रक्षकों ने इसकी जानकारी जेल अधीक्षक उमेश सिंह को दी। वह जेलर मुकेश कटियार व अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह मोबाइल पति को देने जा रही थी।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि महिला ने अपना नाम रेनू पुत्री सहदेव निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज प्रतापगढ़ बताया है। उसे पुलिस के सुुपुर्द कर दिया है। जेलर की ओर से मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed