फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman robbed family

युवती की करतूत, परिजनों से की लूट

Tue, 15 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 15 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman robbed family
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला एसडी फील्ड में अपने ताऊ के घर आई युवती ने सोमवार की रात को नशीली चाय पिलाकर परिवार के चार सदस्यों को बेहोश कर दिया। आरोप है कि युवती घर में रखे पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गई। मंगलवार की सुबह मुहल्ले के लोगों ने जानकारी होने पर परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांधी आश्रम में स्टोर के पद पर तैनात कमलाकर सिंह पुत्र राम अवध सिंह अपने परिवार के साथ एसडी फील्ड में रहते हैं। सात अगस्त को उनकी पुत्री की डिलीवरी होनी थी। उस कारण से उन्होंने विधूना से अपनी भतीजी मीनाक्षी को कामकाज के लिए बुला लिया था।
विज्ञापन


तब से वह यहीं पर रह रही थी। सोमवार की शाम को उसने चाय बनाई और घर में मौजूद ताऊ कमलाकर सिंह, ताई शशिकला और चचेरे भाई प्रद्युम्न प्रताप और अंशुमन को पिला दी। कमलाकर ने बताया कि चाय पीने के बाद उन्हें अजीब सा लगने लगा था। थोड़ी देर बाद खाना खाने के बाद वह सो गए। बाद में उन्हें होश नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब उन्हें थोड़ा होश आया तो उसने मीनाक्षी को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उसने उठकर देखा तो परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने बिस्तरों परपडे़ थे। उन्हें उठाया तो वह नशे की हालत में थे। बाद में उन्होंने पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। पड़ोसियों ने सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।


कमलाकर सिंह ने बताया कि उन्होंने घर की अलमारी को देखा तो उसमें रखे जेवरात गायब थे। इसके अलावा मीनाक्षी का भी कोई पता नहीं लग सका। कमलाकर के अनुसार उन्हें मुहल्ले के लोगों ने बताया कि मंगलवार को तड़के उन्होंने मीनाक्षी को घर से सामान लेकर जाते देखा था। उनका कहना है कि उनकी भतीजी ही उनके परिवार के लोगों को नशीली चाय पिलाकर जेवरात लेकर फरार हो गई। फिलहाल उन्होंने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed