{"_id":"56febacd4f1c1bf83ef00105","slug":"vehicle-overturned","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चुराकर ले जा रहा वाहन पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चुराकर ले जा रहा वाहन पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में भैंस चुराने के लिए लाया गया वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव में शुक्रवार को घर के बाहर से भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों का वाहन पलट गया। गांव वालों के जागने पर चोर वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को गांव वालों को लौटा दिया और एक भैंस, चार बकरी समेत वाहन थाने ले आई। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
बदरीपूठी गांव निवासी राम नरेश की भैस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। बदमाशों ने सुबह लगभग चार बजे भैंस को खोला और वाहन में लाद लिया।
जब दूसरी भैंस लादने का प्रयास कर रहे थे तभी राम नरेश को भैंस की तेज आवाज सुनाई दी। राम नरेश ने घर के बाहर देखा तो छह सात लोग भैसों को गाड़ी में लाद रहे थे। राम नरेश ने छत पर चढ़कर गांव वालों को आवाज लगाई। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। गांव वालों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर एक भैंस को ही गाड़ी में लेकर भागे। गांव वालों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। चोरो की गाड़ी जैसे ही गांव के बाहर आई सामने से पुलिस जीप आती दिखाई दी।
विज्ञापन
वाहन को तेज गति में मोड़ने की कोशिश में सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। वाहन छोड़ सभी चोर फ रार हो गए। वाहन में पुलिस को दो भैंसे और चार बकरी मिली। पुलिस ने रामनरेश की भैस कागजी करवाई कर सपुर्द कर दी। अभी तक एक भैस और चार बकरियों की चोरी की सूचना नहीं आई है। इन पशुओं थाने में ही रखा गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन