{"_id":"5ad3922d4f1c1b57098b4b97","slug":"two-wounded-seven-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव में महिला से हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गांव निवासी महिला किसी के घर जा रही थी, रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उससे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला का बेटा युवक के घर शिकायत करने पहुंचा तो युवक के परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर पीट दिया। जानकारी होने पर महिला अन्य परिजनों को लेकर घर पहुंची। यहां दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में महिला पक्ष के तीन और युवक पक्ष के चार लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट व युवक पक्ष की ओर से मारपीट व लूट का आरोप लगाया गया है। एसओ चौबिया सतीश चंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन