फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two more murder accused arrested

दो और हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
two more murder accused arrested
अभियुक्तों की गिरफ़तारी की जानकारी देते एसएसपी एन कोलांचि। - फोटो : अमर उजाला

बसरेहर कस्बे के किराना व्यापारी बृजेश पोरवाल की हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।  उनके पास से एक बंदूक और लूटे गए रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में छह अन्य आरोपियाें को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते समय एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि 17 अगस्त को बसरेहर निवासी किराना व्यापारी बृजेश कुमार पोरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सतवीर पुत्र रामसेवक निवासी नगला देवसन वैदपुरा, संजू उर्फ संजय पुत्र रनवीर सिंह यादव और जीतू पुत्र राजेंद्र निवासी चकवा खुर्द के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना में राजू उर्फ श्यामवीर निवासी इटगांव, उपेंद्र उर्फ अडू पुत्र महाराज सिंह निवासी देवसन वैदपुरा, सनोज यादव पुत्र अतर सिंह निवासी देवसन और उल्फत यादव पुत्र मुरारीलाल निवासी चकवाखुर्द के नाम प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सतवीर, संजू, जीतू और उपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सनोज और उल्फत फरार थे। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों अमृतपुर के पास एक खेत में छिपे हैं और  भागने की फिराक  में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक फैक्ट्रीमेड बंदूक और लूट के 1500 रुपये बरामद हुए हैं। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर एएसपी रामकिशुन यादव, सीओ सैफई विनय यादव और पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed