फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck looting occurred after the killing of two

ट्रक लूटने के बाद हुई दोनों की हत्या

Thu, 02 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 02 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Truck looting occurred after the killing of two

दो दिन पहले जोनई गांव के पास मिले लावारिस दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। मरने वाला एक ट्रक का मालिक था तो दूसरा ड्राइवर। दोनों की हत्या लुटेरों ने ट्रक लूटने के लिए की गई थी।

विज्ञापन


शराब से लदे ट्रक को लूटने के बाद लुटेरे दोनों के शवों को यहां फेंककर फरार हो गए। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव जोनई के पास हाइवे किनारे 30 जून की सुबह पुलिस ने इलाकाई लोगों की सूचना पर दो शवों को बरामद किया गया। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों की शिनाख्त के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


कोशिश सफल होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि 29 जून को संतू ट्रेड केरियर ट्रांसपोर्ट ग्वालियर से लगभग सात लाख रुपये से अधिक मूल्य की 800 पेटियां अंग्रेजी शराब रांची झारखंड के लिए लादी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मालिक राजेश माली (25) पुत्र नंदकिशोर टू सी रोड हावड़ा तथा ड्राइवर इमाम शेख (50) पुत्र हबीब शेख गांव बसाव थाना गुडिया जिला सीवान बिहार ट्रक को लेकर निकले। ग्वालियर और उदी मोड़ के बीच दोनों की अपने परिजनों से बातचीत भी हुई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि उदी और इटावा के बीच लुटेरों ने शराब से लदे ट्रक को लूट लिया। विरोध करने पर रस्सी से फंदा बनाकर ट्रक मालिक और ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या कर दी होगी।


लुटेरे ट्रक लूटकर अपने वाहन से दोनों के शवों को जोनई गांव के पास हाइवे किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने भी रात के वक्त गांव के पास बोलेरो कार के आने की पुष्टि की है। अनुमान लगाया गया है कि लुटेरे ट्रक को लेकर कानपुर की ओर भागे हैं। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed