{"_id":"58503a164f1c1b775d649e47","slug":"tow-people-arrested-in-illegal-alcohal-making-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बनाते दो लोगाें को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलावटी शराब बनाते दो लोगाें को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी और बरामद सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आसई के पास जंगल में मिलावटी शराब बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी भाग गया। पुलिस को मौके से अवैध शराब के अलावा चोरी की दो बाइकें, एक कार, यूरिया रैपर और अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ इक दिल हरी शंकर मिश्रा मंगलवार को फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग आसई के पास जंगल में अवैध रूप से शराब बना रहे हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी मानिकपुर मोहन मुकेश कुमार सिंह चौहान को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। इसकी भनक लगते ही शराब बना रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया जबकि उनका एक साथी भाग गया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सुनील कुमार व जसराम पुत्र जीतराम यादव निवासी आसई बताए। वहां से 16 पेटी शराब, खाली क्वार्टर रैपर और अन्य सामान बरामद हुआ है। एसओ हरी शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उसमें अन्य सामान मिलाने के बाद बिक्र ी करते हैं। बरामद दोनों बाइकें चोरी की हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि बाइकें कहां से चुराई गईं हैं।