Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Major fire breaks out in a flat; neighbor's car also gutted

Delhi News: फ्लैट में लगी भीषण आग, पड़ोसी की कार भी जली

Thu, 26 Nov 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Major fire breaks out in a flat; neighbor's car also gutted
पंजाबी बाग स्थित प्रगति अपार्टमेंट की घटना
विज्ञापन

घर में मौजूद लोग पड़ोसियों की मदद से समय रहते बाहर निकले
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पंजाबी बाग स्थित प्रगति अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से फ्लैट में रखा सामान और बाहर खड़ी पड़ोसी की कार जल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। इससे वहां लगे स्प्लिट एसी का पैनल भी जल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रगति अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट नंबर 157 में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घर में मौजूद पर्दों और प्लाईवुड के संपर्क में आते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे फ्लैट को चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने पड़ोसियों की मदद से समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन और आग लगने की वजह का पता करने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी ने बताया कि आग बढ़ती देख पड़ोसियों ने अपने स्तर पर उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार तेज होती गईं। इस बीच सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण दमकल की गाड़ियों को अपार्टमेंट तक पहुंचने में करीब 15 मिनट की देरी हुई। तब तक आग फ्लैट से बाहर निकलकर पास खड़ी कार तक पहुंच चुकी थी। कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed