{"_id":"6b084f4a9caa97f3a4077107","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-1-1-noi1365-4974469-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 स्थित ओमैक्स मॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर लैपटॉप बैग उड़ा ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 निवासी कीर्ति सारस्वत ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की दोपहर वह अपनी सहेली की कार से ओमैक्स मॉल गई थीं। कार को मॉल के गेट नंबर-1 के पास सर्विस रोड पर खड़ा किया गया था। कार में उनका लैपटॉप बैग रखा था। बैग में डेल वोस्ट्रो लैपटॉप था। यह लैपटॉप उनके पति विनय शर्मा ने 30 जुलाई 2020 को 39,900 रुपये में खरीदा था। इसी लैपटॉप पर लगातार अपना पीएचडी शोध कार्य कर रही थीं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कार ने पीछे से मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में सुपरटेक सोसाइटी के पास एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमीरपुर निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा सुन्दरलाल गांव पतवाड़ी में किराए पर रहते थे। 22 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह सुपरटेक सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में अरियन्त गार्डन के पास थे। तभी एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।