फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three people drowned in river, missing teenager

नदी में डूबे तीन लोग, किशोरी लापता

Wed, 17 Oct 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 17 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three people drowned in river, missing teenager
मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक इकदिल खोजबीन कराते हुए।
इकदिल के बुआपुरा गांव की नदी में डूबे तीन लोगों में एक किशोरी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। तीनों नदी में नहा रहे थे, तभी गहराई में डूबने लगे। एक लड़की ने दो को बचा लिया जबकि एक किशोरी बहाव में बह गई।  
विज्ञापन


बुआपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार की 13 वर्षीय पुत्री सूबी मंगलवार शाम को अपने आठ वर्षीय भाई सौरभ व अपनी सहेली स्वाती के साथ सेंगर नदी में नहाने गई थी। तीनों नहा रहे थे, तभी वह गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख पास में बकरी चरा रही गांव की ज्योति पुत्री मान सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। ज्योति ने सौरभ व स्वाती को बचा लिया। सूबी को वह बचा नहीं सकी। ज्योति के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूबी को खोजने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


बालिका के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक इकदिल  सुशील कुमार योगी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने आसपास के गोताखोरों को मौके पर बुलाकर बालिका की खोजबीन कराई। उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को भी उसकी तलाश जारी रही। प्रभारी निरीक्षक इकदिल सुशील कुमार योगी ने बताया कि खोजबीन के बाद बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed